मुरैना में 7 डिग्री पहुंचा न्यूनतम तापमान:दिन में खिल रही धूप; 11-12 जनवरी को बूंदाबांदी के आसार

मुरैना जिले में गुरुवार को मौसम साफ रहा, सुबह से ही तेज धूप निकली है। मौसम साफ होने से सड़कों पर आवागमन तेज हो गया है। मौसम विभाग के अनुसार 10 जनवरी तक यही स्थिति रहेगी। इसके बाद 11-12 जनवरी को हल्की बूंदाबांदी होने की संभावना है। इसके बाद ठंड में इजाफा होगा। बता दें कि, पिछले कुछ दिनों से शहरवासी कोहरे और ठंड से जूझ रहे थे। अब बुधवार को तेज धूप निकलने से लोगों को ठंड से राहत मिली है। इसके बाद 11 जनवरी को हल्की बूंदाबांदी की संभावना है। बूंदाबांदी के बाद कोहरा छाएगा और तापमान में गिरावट होगी। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार जिले में शीतलहर चलती रहेगी, दिन में तेज धूप रहेगी और शाम होते ही ठंड का अहसास होगा। दिन का टेंपरेचर बढ़ा, रात का घटा मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को दिन का तापमान 21 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। वही रात का तापमान घटकर 7 डिग्री सेल्सियस पर रह गया। रात के समय ठंड का बढ़ना लगातार जारी है। शाम 5 बजे के बाद से ठंड शुरू हो जाती है। मौसम वैज्ञानिक हरविंदर सिंह ने बताया- 10 जनवरी तक इसी प्रकार का मौसम रहेगा। 11 और 12 जनवरी को हल्की बूंदाबांदी होगी, इसके बाद से तापमान में गिरावट आएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *