लुधियाना दोहरे कत्ल केस में खुलासा:महिला से लड़की की आरोपी पारस करता था डिमांड,मना करने पर किया कत्ल

पंजाब के लुधियाना में प्रेम विहार इलाके में 25 दिसंबर को मां- बेटे के कत्लकांड में खुलासा हुआ। पुलिस ने हत्यारे पारस को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी का पुलिस को दो दिन का पुलिस रिमांड भी हासिल हुआ है। इस केस में खुलासा हुआ है कि आरोपी पास महिला के पास अक्सर आता जाता रहता था। शराब के नशे में किया कत्ल हत्या की रात आरोपी पारस और महिला सोनिया दोनों ने शराब पी हुई थी। पारस महिला से रंगरलियां मनाने के लिए लड़की की डिमांड कर रहा था लेकिन महिला ने उसे लड़की मुहैया नहीं करवाई। दोनों में कुल 4 से 5 हजार रुपए को लेकर विवाद हो गया। गुस्से में आए पारस ने सोनिया के साथ मारपीट की। उसने दात से उस पर हमला किया। सोनिया का बेटा कार्तिक जब अपनी मां को बचाने आया तो उसने उस पर भी दात से वार किया। लड़की की करता था आरोपी महिला से डिमांड जानकारी देते हुए पुलिस चौकी जगतपुरी के इंचार्ज सुखविंदर सिंह ने कहा कि हत्या की रात पारस सोनिया से लड़की की डिमांड कर रहा था। इसी बात को लेकर दोनों में विवाद हो गया। गुस्से में आए पारस ने सोनिया और उसके बेटे पर धारदार हथियारों से वार कर दिया। आरोपी का दो दिन का पुलिस रिमांड हासिल हुआ है। आरोपियों से पुलिस पूछताछ कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *