अमृतसर| माता खीवी जी मेमोरियल ट्रस्ट द्वारा एसजीपीसी के सहयोग से चार साहिबजादों की शहादत को समर्पित शहीदी मार्च 23 दिसंबर को भंडारी पुल से निकाला जाएगा। मुम्बई से शिरोमणि कमेटी सदस्य बावा गुरिंदर सिंह की प्रेरणा से यह मार्च हर साल भंडारी ब्रिज से बुर्ज अकाली बाबा फूला सिंह तक निकाला जाता है। रविवार को माता खीवी जी मेमोरियल ट्रस्ट की ओर से निकाले जाने वाले मार्च को लेकर पोस्टर जारी किया गया। इसकी तैयारियों को लेकर हुई बैठक में सतनाम सिंह सलूजा, अमितपाल सिंह खालसा, सुखवंत सिंह बिट्टू, बीबी हरप्रीत कौर भी मौजूद थे।


