नियम विपरीत स्कूल की बाउंड्रीवॉल तोड़ने के मामले में ट्रस्ट के 5 अफसर तलब

भास्कर न्यूज | अमृतसर लोकल बॉडीज विभाग ने शहर के एक नामी स्कूल की बाउंड्रीवॉल नियम विपरीत तोड़ने के मामले में ट्रस्ट के 5 अफसरों को चार्जशीट कर कारण बताओ नोटिस जारी किया था। जिसका ट्रस्ट अफसरों ने कोई जवाब नहीं दिया। वहीं अब एडिश्नल चीफ सेक्रेटरी लोकल बॉडीज विभाग की ओर से लैटर जारी कर 15 दिसंबर को दोपहर 3:30 बजे निजी सुनवाई के लिए बुलाया है। जिन्हें बुलाया गया है उनमें निगरान इंजीनियर सतिंदरजीत सिंह, इंजीनियर रमिंदर सिंह काहलो, इंजीनियर हरमीत सिंह, जेई जसबीर सिंह, ईओ सुरिंदर कुमारी शामिल हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *