इंटर स्टेट ओपन कराटे चैंपियनशिप में विजेता बना झारखंड

धनबाद| केके ग्रुप अॉफ इंस्टीट्यूशंस परिसर में झारखंड शोबुकाई शितो-र्यू कराटे ने इंटर स्टेट ओपन कराटे चैंपियनशिप छोटानागपुर कप का आयोजन किया। झारखंड, बिहार व पश्चिम बंगाल के 170 खिलाड़ियों ने हिस्सा लेते हुए उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। केके ग्रुप अॉफ इंस्टीट्यूशंस के सीईआे सोम शेखर आैर केके पब्लिक स्कूल के प्राचार्य आकाश राय ने चैंपियनिशप का उद्घाटन किया। समापन समारोह में केके टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सीके सिंह परिहार ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। टीम व व्यक्तिगत वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए झारखंड ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। रामगढ़ ने दूसरा आैर पश्चिम बंगाल व बिहार ने संयुक्त रूप में तीसरा स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग में फुलमून उरांव, साक्षी हेंब्रम, प्रियांशी सिंह, रक्षा कुमारी, अक्षया, आराध्या व जया, बालक वर्ग में आर्यन, दक्ष रवानी, आरव रवानी, ईशान मोहन झा, अनिकेत अर्श ने स्वर्ण पदक हासिल किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *