सिटी एंकर नए साल के स्वागत के जश्न में पिकनिक स्पॉटों पर होनेवाली भीड़ के मद्देनजर पुलिस ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की तैयारी शुरू कर दी है। मैथन डैम, तोपचांची झील, भटिंडा फॉल के साथ बिरसा मुंडा पार्क आैर उसके आसपास 15 दिसंबर से ही विशेष चौकसी रखी जाएगी। इनके रास्तों में भी सुरक्षा बढ़ाई जाएगी। फिर 31 दिसंबर से 5 जनवरी तक सभी प्रमुख पिकनिक स्पॉटों पर अतिरिक्त बल तैनात कर दी जाएगी। सिटी हॉक्स टीम बाइक से पेट्रोलिंग करेगी। ड्रोन कैमरों से भीड़ की निगरानी की जाएगी आैर मैथन, भटिंडा, तोपचांची में गोताखोर तैनात किए जाएंगे।ड्रंकन ड्राइविंग पर भी नजर रहेगी। महिलाओं की सुरक्षा के लिए महिला पुलिस अधिकारियों को अलग से जिम्मेवारी दी जाएगी। उनके लिए पिकनिक स्पॉटों के पास हेल्पलाइन काउंटर खोलने पर भी विचार किया जा रहा है। थानेदार सुरक्षा के लिए जिम्मेवार होंगे आैर पुलिस के वरीय अधिकारी मॉनिटरिंग करेंगे। एसएसपी प्रभात कुमार ने संबंधित थानेदारों से सुरक्षा से संबंधित विस्तृत जानकारी मांगी है। {भटिंडा फॉल : आए दिन हादसों के मद्देनजर फॉल के किनारे बैरिकेडिंग की जाएगी, चेतावनी के बोर्ड लगाए जाएंगे। अतिरिक्त बलों के साथ गोताखोरों की तैनाती होगी। गाड़ियां फॉल से 500 मीटर पहले खड़ा कर पैदल जाना होगा। प्रमुख पिकनिक स्पॉटों पर सिविल ड्रेन में भी अधिकारी तैनात रहेंगे। नशे में वाहन चलानेवालों से सख्ती से निबटा जाएगा। किसी प्रकार कर परेशानी होने पर 112 नंबर पर कॉल कर पुलिस की मदद ले सकते हैं।’’- प्रभात कुमार, एसएसपी, धनबाद {तोपचांची झील : तोपचांची झील तक भी गाड़ियां नहीं जाएंगी। जीटी रोड से कुछ दूर आगे गाड़ी को पार्क करना होगा आैर आधा किमी से अधिक पैदल चलना पड़ेगा। अतिरिक्त बल के साथ गोताखोरों की तैनाती होगी। थाने की गश्ती टीम लगातार पेट्रोलिंग करेगी। {बिरसा मुंडा पार्क : पार्क के पास पार्किंग के लिए जगह कम है। ऐसे में 8 लेन के सर्विस रोड में वाहन खड़े कर पार्क जाना होगा। भीड़ को देखते हुए 8 लेन पर स्लाइडिंग बैरिकेडिंग लगाई जाएगी। अतिरिक्त बलों की तैनाती भी की जाएगी। {मैथन डैम : 25 दिसंबर आैर 1 जनवरी को गाड़ी लेकर डैम साइट की आेर नहीं जा सकेंगे। गाड़ी काली पहाड़ी के पास पार्क कर करीब 1.5 किमी पैदल चलना होगा। हालांकि, गोगना आैर स्पोर्ट्स होस्टल की तरफ गाड़ी ले जा सकेंगे। गोताखोरों की भी तैनाती होगी। प्रमुख जगहों पर पार्किंग व सुरक्षा के होंगे ये इंतजाम


