मैथन । एग्यारकुंड प्रखंड मुखिया संघ की बैठक रविवार को मैथन डैम गोगना छठ घाट परिसर में हुई। बैठक में मुखिया संघ अध्यक्ष कली मुखर्जी ने स्वास्थ्य कारणों से मुखिया संघ पद से इस्तीफा दिया। सर्वसम्मति से मेढा के मुखिया मनोज राउत को संघ का नया अध्यक्ष मनोनीत किया गया। बैठक में 27 दिसंबर को डीएमएफओ की बैठक का बहिष्कार करने का निर्णय लिया गया। बैठक में अजय राम, अजय मुर्मू, तनवीर आलम, बबलू चैधरी, रजित पासवान, प्रमिला सिंह, कंचन महतों, रीता रवानी, वंदना पासवास, पप्पू यादव, मनोज हेम्ब्रम थे।


