जंगल से अवैध कोयला खनन कर परिवहन, ट्रक पकड़ाया

भास्कर न्यूज | कोरबा जिले की सीमा क्षेत्र में स्थित पतुरियाडंाड जंगल में कोयला का अवैध खनन करके ट्रक में परिवहन किया जा रहा था। सूचना पर पुलिस व वन विभाग की संयुक्त टीम ने कार्रवाई की है। मोरगा चौकी अंतर्गत सरगुजा जिला की सीमा के करीब पतुरियाडांड जंगल है। शनिवार की रात उक्त जंगल में ट्रक पहुंचा था, जिसमें सवार मजदूरों ने वहां अवैध कोयला खनन करके उसमें लोड किया। इस दौरान जंगल की ओर गए ग्रामीणों की नजर अवैध कोयला खनन पर पड़ गई। ग्रामीणों ने वन विभाग की टीम को सूचना दी। सूचना पर वन विभाग की टीम ग्रामीणों की मदद से जंगल में उक्त स्थान पर पहुंची, जिन्हें देखकर मजदूर जंगल में भाग निकले। दूसरी ओर ट्रक में चालक व परिचालक सवार होकर भागने लगे। टीम ने ट्रक का पीछा करते हुए मोरगा पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मार्ग पर घेराबंदी करके अवैध कोयला परिवहन कर रहे सरगुजा पासिंग नंबर के ट्रक को पकड़ लिया। मामला वन क्षेत्र में अवैध खनन से जुड़ा होने पर ट्रक को वन विभाग के सुपुर्द कर दिया गया। कटघोरा वन मंडल के रेंजर अभिषेक दुबे के मुताबिक पतुरियाडांड जंगल में अवैध कोयला खनन-परिवहन की सूचना पर ट्रक पकड़ा गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *