पाली| पीड़ित महिलाओं को न्याय दिलाने के लिए बांगड़ अस्पताल में संचालित सखी वन स्टॉप सेंटर का बाल कल्याण समिति सदस्य जितेंद्र परिहार द्वारा निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान केंद्र प्रबंधक देवी बामणिया से कार्यप्रणाली के बारे में विस्तार से जानकारी ली। उपलब्ध सुविधाएं, लंबित प्रकरण व फॉलोअप के बारे में जानकारी ली। केस रजिस्टर, केस फाइल, आगंतुक रजिस्टर आदि का मुआयना किया व दी जाने वाली सुख सुविधाओं के बारे में आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस मौके पर गीता देवी, नवीन व विद्या उपस्थित रहे।


