सीहोर जिला विकास समिति में आष्टा से 5 सदस्य शामिल

भास्कर संवाददाता | सीहोर जिला विकास सलाहकार समिति की घोषणा मंगलवार को की गई। समिति में जिलेभर से 20 सदस्य लिए गए हैं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को समिति का अध्यक्ष बनाया गया है। प्रभारी मंत्री कृष्णा गौर उपाध्यक्ष होंगी। मुख्यमंत्री की अनुपस्थिति में प्रभारी मंत्री बैठक की अध्यक्षता करेंगी। कलेक्टर समिति के सदस्य सचिव होंगे। आष्टा विधानसभा क्षेत्र से विधायक गोपाल सिंह इंजीनियर की अनुशंसा पर पांच लोगों को समिति में जगह मिली है। इनमें समाजसेवी वर्ग से पूर्व जिला अध्यक्ष ललित नागौरी, चिकित्सा क्षेत्र से सेवानिवृत्त हृदयरोग विशेषज्ञ डॉ. हीरा दलोद्रिया, उन्नतशील कृषक वर्ग से भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष कुमेर सिंह भाटी, विधि क्षेत्र से एडवोकेट भूपेन्द्र सिंह राणा और वरिष्ठ व्यवसायी वर्ग से प्रदीप धाड़ीवाल शामिल हैं। समिति में जिले के सभी सांसद, विधायक, जिला मुख्यालय नगर पालिका अध्यक्ष और जिला पंचायत अध्यक्ष भी सदस्य होंगे। आष्टा से पांच सदस्यों के चयन पर क्षेत्र में खुशी का माहौल है। सभी ने विधायक गोपाल सिंह इंजीनियर का आभार जताया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *