परियोजना… सीवरेज लाइन में घटिया पाइप, काम की गुणवत्ता पर सवाल

भास्कर संवाददाता | भैरूंदा नगर परिषद क्षेत्र में चल रही सीवरेज लाइन बिछाने की परियोजना पर सवाल उठने लगे हैं। रहवासियों ने निर्माण कार्य में गंभीर अनियमितताओं का आरोप लगाया है। लोगों का कहना है कि पाइप और फिटिंग्स की गुणवत्ता बेहद खराब है। सुरेश चंद सेठी सहित कई लोगों ने बताया कि कंपनी द्वारा तय मानकों की सामग्री का उपयोग नहीं हो रहा। पाइप की मोटाई और मजबूती भी तय मानकों से कम पाई गई है। इससे भविष्य में लीकेज, पाइप फटने और पानी की आपूर्ति बाधित होने की आशंका है। लोगों ने कहा कि यह परियोजना सरकारी बजट से संचालित हो रही है। इसमें जनता के करोड़ों रुपए खर्च हो रहे हैं। ऐसे में घटिया सामग्री का उपयोग जनता की गाढ़ी कमाई के साथ धोखा है। आरोप है कि अधिकारी, कर्मचारी और ठेकेदार की मिलीभगत से काम में गुणवत्ता से समझौता किया जा रहा है। इससे आर्थिक लाभ उठाया जा रहा है। सिर्फ सामग्री ही नहीं, बल्कि काम की प्रक्रिया पर भी सवाल उठे हैं। खुदाई, पाइप लाइन बिछाने और मिट्टी भराई का काम जल्दबाजी में किया जा रहा है। न तो तकनीकी निगरानी हो रही है, न ही गुणवत्ता की नियमित जांच की जा रही है। सड़कें खोदकर ठीक से समतल नहीं की वहीं ठेकेदार द्वारा कई जगहों पर सड़कें खोदकर ठीक से समतल नहीं की गई हैं, जिससे आमजन को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अधिकारी केवल औपचारिक निरीक्षण कर अपनी जिम्मेदारी पूरी मान लेते हैं, जबकि वास्तविक निगरानी का पूरी तरह अभाव है। यदि समय रहते इस पर ध्यान नहीं दिया गया, तो आने वाले समय में नगरवासियों को बार-बार सड़क खुदाई, जलभराव और सीवरेज जाम जैसी समस्याओं से जूझना पड़ेगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *