बालकनी में छोड़ी तपती हीटर रॉड; डेढ़ साल के मासूम का पैर झुलसा

पाली | शहर के वेंकटेश मार्ग पर शनिवार को डिस्कॉम के मीटर परफॉर्मेंस चेक करने वाले ठेका कर्मियों की लापरवाही से डेढ़ साल की बच्ची झुलस गई। पीड़ित वेंकटेश नगर निवासी अनिल ने बताया कि शनिवार शाम 5:30 बजे डिस्कॉम के ठेके पर काम करने वाले कर्मचारी घर आए। मीटर की परफॉर्मेंस देखने उन्होंने हेवी लोड वाली हीटर रॉड का इस्तेमाल किया। रॉड घर के बाहर बालकनी के फर्श पर रख दी। अनिल की डेढ़ साल की बेटी खेलते हुए बाहर आ गई। जैसे ही उसने पैर रखा, तलवे जलने लगे। बच्ची को बांगड़ अस्पताल में भर्ती करवाया है ।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *