रतनेश्वर महादेव मंदिर में समिति की बैठक, तैयारियां अंतिम चरण में

भास्कर संवाददाता | पाली श्री सनातन सत्संग सेवा समिति की बैठक रविवार को आदर्श नगर स्थित श्री रतनेश्वर महादेव मंदिर में हुई। इसमें रामस्नेही संप्रदाय के संत भगतराम शास्त्री के सान्निध्य में भक्तश्रेष्ठ श्री अम्बरीश चरित्र कथा 16 से 25 दिसंबर तक आयोजित करने का निर्णय लिया गया। कथा प्रतिदिन सुबह 10:30 से दोपहर 1 बजे तक नागा बाबा बगेची, गणेश मंदिर में होगी। प्रवक्ता अंबालाल सोलंकी और प्रकाश शर्मा ने बताया कि 16 दिसंबर को सुबह 9 बजे रतनेश्वर महादेव मंदिर से शोभायात्रा निकाली जाएगी। संत भगतराम शास्त्री रथ में विराजित होंगे। शोभायात्रा में 101 महिलाएं सिर पर कलश धारण कर गाजे-बाजे के साथ शामिल होंगी। संत भगतराम का स्वागत आज: सोमवार शाम 5 बजे बजरंग बाग में संत भगतराम शास्त्री के आगमन पर स्वागत किया जाएगा। कथा आयोजन के संचालन के लिए विभिन्न समितियों का गठन किया गया है। बैठक में हरिशचंद्र हेडा, खामसिंह राजपुरोहित, वी.एस. नाग, जगदीश झंवर, बद्रीनारायण राठी, राजेंद्र वैष्णव, रामचंद्रसिंह, ओम प्रजापत, प्रकाश शर्मा, जोराराम व अर्जुनसिंह राजपुरोहित सहित कई सदस्य उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *