पाली | भाजपा सरकार के दो साल पूरे होने पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन हो रहा है। दूसरी तरफ संगठन को मजबूत करने प्रत्येक जिले पर लगाए प्रभारी व सह प्रभारी प्रवास करने कर रहे हैं। जिला प्रभारी श्याम शर्मा व सह प्रभारी विनीता सेठ सोमवार को जिले में रहेंगे। जिला प्रवक्ता त्रिलोक चौधरी ने बताया कि जिलाध्यक्ष सुनील भंडारी के नेतृत्व में सीएम भजनलाल शर्मा के जन्मदिन पर बांगड़ अस्पताल में रक्तदान शिविर लगेगा। जिले की सभी 278 गोशालाओं में कार्यक्रम होंगे। 30 दिसंबर तक विभिन्न कार्यक्रमों होंगे। जिसमें आमजन को सरकार की उपलब्धियां गिनाई जाएंगी। प्रभारी बनने के बाद पहली बार आ रहे शर्मा विभिन्न स्थानों पर कार्यकर्ताओं संग बैठक करेंगे।


