मेनपुर में शौर्य संचलन… बजरंग दल का हिंदू समाज को जागृत करने का संकल्प

भास्कर संवाददाता | सुसनेर सुसनेर के नजदीक स्थित गांव मेनपुर में शनिवार को विश्व हिन्दू परिषद और बजरंग दल द्वारा एक शौर्य संचलन का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उज्जैन विभाग के सह संयोजक रवि चौहान मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत राम दरबार के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई। मुख्य वक्ता रवि चौहान ने कार्यकर्ताओं को बौद्धिक देते हुए बजरंग दल के उद्देश्य को स्पष्ट किया। उन्होंने कहा कि बजरंग दल एक ऐसा हिन्दू संगठन है, जो हिन्दू समाज में उतरकर, उनके साथ खड़ा होता है और हिन्दू समाज को जागृत करने का महत्वपूर्ण कार्य करता है। उन्होंने संगठन को इस दिशा में काम करने वाला एकमात्र संगठन बताया। पूर्ण गणवेश में एकजुट होकर कदमताल किया बौद्धिक के बाद बजरंग दल के सभी कार्यकर्ता पूर्ण गणवेश में एकजुट होकर और कदमताल करते हुए संचलन में शामिल हुए। इस दौरान विश्व हिन्दू परिषद के जिला उपाध्यक्ष भरत भावसार, बजरंग दल जिला संयोजक अनिल कावल, तथा लाल सिंह खेड़ी, कमल सिंह तंवर, रोड़ सिंह तंवर, मोर सिंह, कानीराम सेन, गोविंद सिंह, राम सिंह और विक्रम सिंह सहित कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *