लोधा-लववंशी क्षत्रिय समाज ने किया प्रतिभाओं का सम्मान

भास्कर संवाददाता | तलेन इकलेरा रोड स्थित तलेन में लोधा-लववंशी क्षत्रिय समाज का महत्वपूर्ण सामाजिक चिंतन शिविर एवं प्रतिभा सम्मान-परिचय सम्मेलन संपन्न हुआ। प्रदेश मीडिया प्रभारी राकेश लोधा ने बताया कि वक्ताओं ने छात्रों को हमेशा अपना लक्ष्य निर्धारित कर उसे हासिल करने के लिए प्रतिदिन पढ़ाई करने पर जोर दिया। इस दौरान कहा गया, शिक्षा वह शेरनी का दूध है जो पियेगा वह दहाड़ेगा। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष महेश लोधा, राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष राजेंद्र कुमार लोधा, महिला प्रदेश अध्यक्ष डॉ. मनीषा, युवा प्रदेश अध्यक्ष पंकज लोधा सहित कई जिलों के पदाधिकारी और जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। चिंतन शिविर में समाज को नशा मुक्त बनाने के लिए प्रेरित किया गया। वक्ताओं ने चेताया कि नशा व्यक्ति की आर्थिक स्थिति कमजोर करने के साथ ही जानलेवा बीमारियां भी उत्पन्न करता है। पुरुषों की अपेक्षा महिलाओं ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। समाज को आगे बढ़ाने के लिए कई बिंदुओं पर विचार किया गया, जिसमें राजनीतिक क्षेत्र में शिक्षा और ज्ञान को महत्वपूर्ण बताया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *