रहली |नगर में कई दिनों से जिओ कंपनी के नेटवर्क की समस्या बनी है। सिग्नल नहीं मिलने के कारण जिओ उपभोक्ताओं को कॉल करने, कॉल रिसीव करने और इंटरनेट उपयोग में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। स्थिति यह है कि कई क्षेत्रों में नेटवर्क पूरी तरह नो सर्विस दिखा रहा है, जिससे दैनिक कार्य, ऑनलाइन लेन-देन और विद्यार्थियों की पढ़ाई भी प्रभावित हो रही है। स्थानीय जिओ उपभोक्ता आनंद नगर वार्ड 3 निवासी गोलू मिश्रा का कहना है कि नेटवर्क समस्या को लेकर कंपनी के कस्टमर केयर में कई बार शिकायत की लेकिन अब तक कोई ठोस समाधान नहीं निकला। दुकानदार प्रशांत सोनी का कहना है कि नेटवर्क न आने से ऑनलाइन वर्क नहीं कर पा रहे हैं, इससे दुकानदारी नहीं चल रही है। आम नागरिकों को जरूरी कॉल करने अन्य नेटवर्क का सहारा लेना पड़ रहा है।


