मुरैना । जिले के निवी गांव निवासी सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवान सतेन्द्र सिंह गुर्जर का ड्यूटी के दौरान हार्ट अटैक आने से निधन हो गया। जवान सतेन्द्र सिंह 37वीं बटालियन में तैनात थे और वर्तमान में त्रिपुरा के गोहाटी क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहे थे। ड्यूटी के दौरान अचानक तबीयत बिगड़ने पर उन्हें उपचार के लिए ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। रविवार को जवान का पार्थिव शरीर गांव निवी पहुंचा, जहां पूरे राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। अंतिम यात्रा में बड़ी संख्या में ग्रामीण, परिजन और प्रशासनिक अधिकारी शामिल हुए।


