छिंदवाड़ा नगर निगम के कर्मचारियों की हड़ताल के दूसरे दिन आज (गुरुवार) मेयर विक्रम अहाके उन्हें मनाने पहुंचे। एक महीने की सैलरी देने का प्रस्ताव रखा लेकिन बात नहीं बन पाई। कर्मचारियों का कहना है कि वे हड़ताल करते रहेंगे। कर्मचारी संघ के सदस्य प्रीतम चोरिया का कहना है कि हमारा 2 महीने का वेतन बकाया है। एक महीने का पेमेंट मिल भी गया तो इससे बकाया किस्त और पेनाल्टी ही भर पाएगी। जब तक हमे दोनों महीने की सैलरी नहीं मिल जाती हम हड़ताल पर डटे रहेंगे। फवारा चौक से मानसरोवर तक लगा कचरे का ढेर
नगर निगम कर्मचारियों की हड़ताल का सीधा असर सफाई व्यवस्था पर भी देखने को मिल रहा है। फवारा चौक से मानसरोवर कॉम्प्लेक्स तक जगह-जगह कचरे के ढेर लगे हैं। इससे लोगों की परेशानी बढ़ गई है। यदि हड़ताल चलती रही तो हालात और भी बिगड़ सकते हैं।


