राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ का असर रविवार को कम रहा। बीकानेर, जोधपुर, अजमेर, जयपुर संभाग के अधिकांश हिस्सों में इस सिस्टम के असर से आसमान में हल्के बादल रहे। बादलों के छाने से कई शहरों के अधिकतम तापमान में गिरावट, सर्द हवा कमजोर पड़ने से न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज हुई। मौसम केन्द्र जयपुर ने राज्य में अगले 5 दिन मौसम ड्राय रहने का अनुमान जताया है। पिछले 24 घंटे का मौसम देखें तो जयपुर, सीकर, दौसा, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, जैसलमेर, जोधपुर, बीकानेर, चूरू, झुंझुनूं, नागौर, अलवर, अजमेर, बाड़मेर के एरिया में हल्के बादल रहे। इससे इन शहरों में रविवार को धूप थोड़ी कमजोर रही। इससे पहले गंगानगर, हनुमानगढ़ के एरिया में सुबह 10-11 बजे तक आसमान में कोहरा रहा। इस कारण जैसलमेर का अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस (3 डिग्री गिरावट) पर दर्ज हुआ। बाड़मेर में अधिकतम तापमान 29.4, जोधपुर में 30.5, बीकानेर में 29, चूरू में 28.3, श्रीगंगानगर में 24.5, उदयपुर में 28, चित्तौड़गढ़ में 28.8, कोटा में 26.7, सीकर में 27, पिलानी (झुंझुनूं) में 27.6, जयपुर, अजमेर में 26.8 और अलवर में 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। रात में कड़ाके की सर्दी से मामूली राहत
बादल छाने से कमजोर हुई उत्तरी हवाओं के कारण न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज हुई। इससे शेखावाटी के एरिया में लोगों को कड़ाके की सर्दी से थोड़ी राहत मिली है। सीकर, फतेहपुर, चूरू, झुंझुनूं, पिलानी के एरिया में पिछले 2 दिन में न्यूनतम तापमान 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ गया। रविवार को फतेहपुर में न्यूनतम तापमान 7.5 डिग्री सेल्सियस, सीकर में 9, पिलानी में 9.6 और चूरू में 9.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। करौली में न्यूनतम तापमान 7.2, दौसा में 7.8, लूणकरणसर में 6.9, पाली में 9.9, बारां में 8.6, नागौर में 7, जालोर में 8.7, उदयपुर में 9.6, चित्तौड़गढ़ में 9.3, अलवर में 7.5 और वनस्थली (टोंक), भीलवाड़ा में 9-9 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक गंगानगर, हनुमानगढ़ के एरिया में आज भी कहीं-कहीं कोहरा छा सकता है।


