राज्य स्तरीय स्वर्ण जयंती समारोह का आयोजन

बालोतरा | पेंशनर समाज के राज्य स्तरीय स्वर्ण जयंती समारोह बाड़मेर में आयोजित हुआ। कार्यक्रम में जिले के पेंशन समाज के जिलाध्यक्ष शंकरलाल सलुंदिया ने प्रदेश अध्यक्ष शंकरसिंह मनोहर के समक्ष पेंशनरों की समस्याओं से अवगत करवाया। राज्य स्तरीय स्वर्ण जयंती अधिवेशन में बालोतरा जिले के उत्कृष्ट पेंशनरों के लिए सेवा कार्य करने के उपलक्ष में पृथ्वीराज दवे, जेठनाथ गोस्वामी साहित्यकार, नेशनल अवॉर्डी सालगराम परिहार, जिला कोषाध्यक्ष मांगीलाल जीनगर, उपशाखा उपाध्यक्ष राजेंद्र कुमार मेवाड़ा का कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त महानिदेशक पुलिस के महेंद्रसिंह चौधरी तथा राजस्थान पेंशन समाज के प्रांतीय अध्यक्ष शंकरसिंह मनोहर, संरक्षक गुलाबचंद जैन, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अशोकसिंह चंदेल, कोषाधिकारी जसराज चौहान ने शाल ओढ़ाकर एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया। कार्यक्रम में राजस्थान के विभिन्न जिलों के जिला अध्यक्षों ने अपने-अपने जिले की समस्याओं से अतिथियों को अवगत करवाया। बाड़मेर पेंशन समाज के जिला अध्यक्ष प्रोफेसर बंशीधर तातेड़ अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि पेंशनर समाज के सदस्यों की एकता बनाए रखने से आने वाले समय में पेंशनों के हितों की सुरक्षा के लिए संघर्ष के साथ तैयार रहना होगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *