भास्कर न्यूज | तिसरा झरिया-बलियापुर मुख्य मार्ग स्थित मोहरीबांध में भू-धंसान मार्ग को कुजामा प्रबंधन ने बैरिकेडिंग लगाकर बंद कर दिया। प्रबंधन का कहना है कि सड़क की स्थिति दिन प्रतिदिन खराब होती जा रही है। ढाई फीट रोड़ खड़ी हो गई है। वाहन कभी भी पलट सकता है। दुर्घटना को भांपते हुए सड़क को बंद कर दिया गया है। डायवर्सन करके रोड बना दिया गया है। जल्द ही भू-धंसान सड़क की मरम्मत कराई दी जाएगी। एनटीएसटी कुजामा के पीओ संजीव कश्यप ने कहा कि खतरे को देखते हुए मोहरीबांध के समीप धंसी सड़क को बेरिकेडिंग किया गया है। जल्द ही सड़क की मरम्मत करा दी जाएगी। सनद हो कि अगस्त माह में झरिया-बलियापुर के मुख्य मार्ग के मोहरीबांध में जोरदार आवाज के साथ सड़क धंस गई थी। मोहरीबांध से लेकर दुर्गापुर तक सड़क में दरारें आ गई थीं। हर दिन रोड धंसता जा रहा था। कुजामा प्रबंधन ने मोहरीबांध स्थित डायवर्सन कर रास्ता निकाला था।


