नेतेवाला में आयुष्मान आरोग्य मित्र व सखी का चयन

श्रीगंगानगर। आयुष्मान आरोग्य ग्राम योजना के तहत चिन्हित ग्राम पंचायत नेतेवाला में काम शुरू हो गया है। गांव के महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय के 44 विद्यार्थियों और राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय की 11 छात्राओं को आरोग्य मित्र और आरोग्य सखी के रूप में चुना गया है। विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने की शपथ दिलाई गई। आयुष्मान आरोग्य मंदिर नेतेवाला के प्रभारी वैद्य विनोद कुमार शर्मा ने बताया कि चयनित सदस्यों को स्थानीय औषधीय पौधों के उपयोग और डिजिटल स्वास्थ्य उपकरणों-थर्मामीटर व बीपी मशीन के इस्तेमाल की जानकारी देने के लिए कार्यशाला आयोजित की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *