शहर के कई इलाकों में होगी बिजली कटौती:गंगा मंदिर और केतन गेट स्थित 11KV फीडर पर होगा काम, सुबह 10 बजे से 12 बजे तक नहीं आएगी लाइट

भरतपुर में आज गंगा मंदिर और केतन गेट 11KV फीडर पर काम किया जाएगा। इसलिए दोनों फीडर कि 2 घंटे तक बिजली की कटौती रहेगी। 2 घंटे की बिजली कटौती से स्थानीय लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ेगी। काम पूरा होने के बाद बिजली सुचारू रूप से शुरू कर दी जाएगी। गंगा मंदिर और उसके आसपास इलाके में बिजली कटौती पब्लिक रिलेशन ऑफिसर सुधीर प्रताप सिंह ने बताया कि गंगा मंदिर 11KV फीडर पर मेंटेनेंस का काम किया जाएगा। इसलिए गंगा मंदिर और उसके आसपास के इलाके में सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे बिजली कटौती की जाएगी। इस दौरान नदिया मोहल्ला, बुद्ध की हाट, सैढ़ की मठ, जामा मस्जिद, सुभाष पार्क सहित कई आसपास के इलाकों के उपभोक्ताओं को परेशानी उठानी होगी। चौबुर्जा इलाके में भी होगी बिजली कटौती सुधीर प्रताप ने बताया कि इसके केतन गेट इलाके स्थित 11KV लाइन पर भी मेंटेनेंस का काम किया जाएगा। इसलिए सुबह 10 बजे से 12 बजे तक बिजली कटौती की जाएगी। किला, मछली मोहल्ला, सहयोग नगर, गोपालगढ़, मंशा देवी मंदिर के आसपास के इलाके में बिजली नहीं आएगी। इससे उपभोक्ताओं को परेशानी उठानी होगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *