रात का तापमान 6.5 डिग्री, माउंट आबू से भी ठंडा रहा सीकर

सीकर | जिले में बादलों की आवाजाही रहने से मौसम के मिजाज में बदलाव जारी है। रविवार को दिनभर आंशिक रूप से बादलों का दबाव रहने से धूप बेअसर रही। वहीं रात के समय सर्दी का असर भी कम रहा। फतेहपुर कृषि अनुसंधान केंद्र पर रविवार को अधिकतम तापमान 28.4 व न्यूनतम 6.5 डिग्री दर्ज किया गया। शनिवार को अधिकतम तापमान 30.4 व न्यूनतम 5.5 डिग्री रहा था। सीकर प्रदेश में सबसे सर्द रहा। रविवार को नागौर में 7.0, माउंट आबू में 7.1 डिग्री, करौली में 7.2 डिग्री न्यूनतम तापमान रहा। जयपुर मौसम विभाग निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया के अनुसार जिले में एक सप्ताह तक मौसम शुष्क रहने के साथ सर्दी सामान्य रहने की संभावना है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *