सिवनी कोतवाली पुलिस ने 9 जुआरियों को पकड़ा:मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई, 7700 रुपए नकद, 52 ताश जब्त

सिवनी की कोतवाली पुलिस ने रविवार देर रात लूघरवाड़ा में एक जुआ फड़ पर दबिश दी। इस कार्रवाई में 9 जुआरियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने मौके से 7700 रुपए नकद, 52 ताश पत्तियां और अन्य जुआ सामग्री जब्त की है। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने की कार्रवाई कोतवाली थाना प्रभारी सतीश तिवारी ने बताया कि उन्हें मुखबिर से लूघरवाड़ा क्षेत्र में जुआ खेले जाने की सूचना मिली थी। पुलिस टीम ने लूघरवाड़ा में कृष्णा लॉन के पास जुआ खेले जाने वाले स्थान पर दबिश दी। पुलिस को देखते ही जुआरियों में अफरा-तफरी मच गई और कुछ ने मौके से भागने का प्रयास किया, लेकिन उन्हें पकड़ लिया गया। पुलिस ने 9 जुआरियों को किया गिरफ्तार गिरफ्तार किए गए जुआरियों में कातलबोड़ी निवासी प्रमोद माल्या (39), मुकेश यादव (33) और संतोष चंदेल (38) शामिल हैं। इनके अलावा लखनवाड़ा निवासी राकेश बघेल (50) और ग्राम भाटा कान्हीवाड़ा निवासी सुनील ठाकुर (38) भी पकड़े गए हैं। लूघरवाड़ा निवासी जीतेन्द्र बघेल (30), सतेन्द्र बघेल (39), अभिषेक भारती (25) और भोपाल बघेल को भी गिरफ्तार किया गया है। इन सभी के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *