दो पक्षों में विवाद दस मिनट 12 फायर:एक दिन पूर्व दोनों पक्षों में चली थी लाठियां, एक पक्ष के दो लोग हुए थे घायल

रिठौरा थाना क्षेत्र के खारिज गांव में वर्चस्व को लेकर चल रहा पुराना विवाद एक बार फिर हिंसा में बदल गया। शनिवार को दो पक्षों के बीच पहले कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते लाठी-डंडों से मारपीट में तब्दील हो गई। घटना में एक पक्ष के दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए ग्वालियर रेफर किया गया। खरिका गांव निवासी सियाराम गुर्जर पुत्र रामजीत गुर्जर का विवाद लंबे समय से करतार सिंह गुर्जर पिता लायक सिंह गुर्जर और उसके परिजनों से चला आ रहा है। शनिवार को इसी पुरानी रंजिश के चलते लायक सिंह गुर्जर ने अपने पांच परिजनों के साथ मिलकर सियाराम गुर्जर और उसके भतीजे भूपेंद्र गुर्जर को रास्ते में घेर लिया और लाठियों से बेरहमी से पीटा। मारपीट के बाद आरोपी घायल अवस्था में दोनों को मरा समझकर मौके से फरार हो गए। इसके बाद रविवार सुबह करीब 5:30 बजे घायलों के परिजनों ने कथित तौर पर करतार सिंह गुर्जर के घर के बाहर जमकर फायरिंग कर दी। गंभीर हालत में ग्वालियर में भर्ती
खारिज गांव मुरैना जिले में आता है, लेकिन ग्वालियर से सटा होने के कारण परिजन घायलों को ग्वालियर के अस्पताल में इलाज के लिए ले गए। अस्पताल पहुंची पुलिस ने घायलों के बयान के आधार पर करतार गुर्जर, लोटन गुर्जर, राजवीर गुर्जर और मनजीत गुर्जर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। सुबह-सुबह आरोपियों के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग
मारपीट की घटना के बाद मामला और ज्यादा बिगड़ गया। रविवार सुबह करीब 5:30 बजे घायलों के परिजनों ने कथित तौर पर करतार सिंह गुर्जर के घर के बाहर जमकर फायरिंग कर दी।करीब 10 मिनट तक चली फायरिंग में 12 गोलियां चलाई गईं। उस समय घर में केवल महिलाएं मौजूद थीं, जो किसी तरह बाल-बाल बच गईं। फायरिंग का वीडियो आया सामने
इस पूरी गोलीबारी का वीडियो महिलाओं द्वारा मोबाइल में रिकॉर्ड किया गया है, जो अब सामने आया है। वीडियो में साफ तौर पर कई राउंड फायरिंग की आवाजें सुनी जा सकती हैं।इस हमले का आरोप घायलों के परिजन सूरज गुर्जर और राकेश गुर्जर पर लगाया गया है। पुलिस कर रही जांच, क्रॉस केस की आशंका
रिठौरा थाना प्रभारी एसआई संतोष बाबू गौतम ने बताया कि “दोनों पक्षों में वर्चस्व को लेकर पुराना विवाद है। पहले मारपीट हुई, उसके बाद आरोपियों के घर पर फायरिंग का वीडियो सामने आया है। यह भी संभव है कि क्रॉस केस दर्ज कराने के उद्देश्य से फायरिंग की गई हो। वीडियो में कई गोलियां चलती दिख रही हैं। जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।” उन्होंने बताया कि घायल अभी ग्वालियर में इलाजरत हैं और दोनों पक्षों के खिलाफ तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *