निवाड़ी-ओरछा में घने कोहरे से घटी विजिबिलिटी:न्यूनतम तापमान 12 डिग्री, आने वाले दिनों में और गिर सकता है पारा

निवाड़ी जिले में सोमवार को इस मौसम का पहला घना कोहरा देखा गया। मुख्यालय निवाड़ी और पर्यटन नगरी ओरछा समेत पूरे जिले में सुबह से ही घना कोहरा छाया रहा, जिससे ठंड में काफी वृद्धि हुई। सुबह 10 बजे के बाद हल्की धूप निकली, लेकिन सर्द हवाओं के कारण ठंड का असर दिनभर बना रहा। घने कोहरे के कारण सुबह के समय दृश्यता (विजिबिलिटी) काफी कम रही, जिससे सड़कों पर वाहन चालकों को सावधानी बरतनी पड़ी। सर्द हवाओं और गिरते तापमान ने लोगों की दिनचर्या को प्रभावित किया। यह इस मौसम का पहला मौका था जब पूरे जिले में इतना घना कोहरा छाया रहा। ठंड के बढ़ते असर के कारण लोग सुबह जल्दी घरों से निकलने से बचे। बाजार, बस स्टैंड और प्रमुख चौराहों पर लोग अलाव जलाकर ठंड से राहत पाते दिखे। मजदूर वर्ग, राहगीर और दोपहिया वाहन चालक विशेष रूप से प्रभावित हुए। मौसम विभाग के अनुसार, जिले में न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। स्थानीय लोगों का मानना है कि आने वाले दिनों में ठंड और बढ़ सकती है, जिसके लिए गर्म कपड़ों और अलाव की आवश्यकता होगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *