मंत्री कैलास विजयवर्गीय और विधानसभा अध्यक्ष तोमर खरगोन पहुंचे:पूर्व विधायक राठौर को दी श्रद्धांजलि; कहा- निमाड़ में हमने एक सक्रिय नेता खो दिया

मध्य प्रदेश के नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय गुरुवार को खरगोन पहुंचे। उन्होंने भाजपा जिला अध्यक्ष राजेंद्रसिंह राठौर के पिता पूर्व विधायक रायसिह राठौर “बाबूजी” के निधन के बाद उनके निवास पर पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। श्रद्धांजलि देने के बाद मंत्री ने कुंभ मेले को लेकर बयान दिया। विजयवर्गीय ने साधु संतों की कुंभ मेले में मुसलमानों की जरूरत न होने के सवाल पर कहा कि साधु संत कुछ बोले और मैं उसपर टिप्पणी करू इसकी जरूरत नहीं है। यह संतों की भावना है। रायसिह राठौर को श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद वह 6:35 बजे वे खरगोन से रवाना हो गए हुए। इस दौरान पूर्व कृषि राज्य मंत्री और खरगोन विधायक बालकृष्ण पाटीदार उनके साथ मौजूद थे। विजयवर्गीय बोले- हमने एक सक्रिय नेता को खो दिया मंत्री ने श्रद्धांजलि देने के बाद पूर्व विधायक रायसिंह राठौर को सक्रिय व नेक कार्यकर्ता बताते कहा कि विधानसभा में हमने साथ काम किया। उन्होंने घर से पैसा लगाकर पार्टी की सेवा की। वे साफ बोलते थे। मन में कुछ नहीं रखते थे। ऐसे कार्यकर्ता अब नहीं है। निमाड़ में हमने एक सक्रिय नेता को खोया है। नरेंद्र सिंह तोमर भी खरगोम पहुंचे इससे पहले मध्य प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर भी आज शाम 5 बजे रायसिह राठौर को श्रद्धांजलि देने पहुंचे थे। उनके साथ। उनके साथ पूर्व कैबिनेट मंत्री रामकृपाल सिंह भी थे। उन्होंने विवेकानंद कॉलोनी में अपनी संवेदना जताई। इसके बाद मीडिया से संक्षिप्त चर्चा में तोमर ने कहा कि स्वर्गीय रायसिह राठौर पार्टी के महत्वपूर्ण कार्यकर्ता रहे है। वे खरगोन विधायक के साथ पार्टी के अध्यक्ष भी रहे। उन्होंने अपने जीवन में मिले प्रत्येक दायित्व को पूरा किया है। आज वे हमारे बीच नहीं है लेकिन हमारे दिलों में बसे है। उनके निधन से पार्टी को क्षति पहुंची है। संत दादा गुरु से लेंगे आशीर्वाद विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्रसिंह तोमर खरगोन अल्प प्रवास के बाद शाम 5:30 बजे यहां से बड़वाह के लिए रवाना हो गए। वे बड़वाह पहुंचकर मां नर्मदाजी की परिक्रमा कर रहे पूज्य संत दादा गुरुजी से आशीर्वाद लेकर कर भोपाल लौटेंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *