बारां में मनिहारा धाम पार्क का लोकार्पण:अमृत योजना के तहत शहरवासियों को मिली नई सुविधा

बारां शहर के मनिहारा तालाब पर अमृत योजना के तहत विकसित मनिहारा धाम पार्क का लोकार्पण सोमवार को किया गया। इस अवसर पर जिला कलेक्टर रोहिताश्व सिंह तोमर, बारां-अटरू विधायक राधेश्याम बैरवा और भाजपा जिलाध्यक्ष नरेश सिंह सिकरवार ने नवनिर्मित पार्क का शुभारंभ किया। कलेक्टर तोमर ने इस मौके पर कहा कि अमृत योजना के अंतर्गत विकसित यह पार्क शहरवासियों के लिए एक विशेष पिकनिक स्थल बनेगा। उन्होंने बताया कि यहां लोगों को जॉगिंग ट्रैक, झूले सहित कई मॉडर्न सुविधाएं मिलेंगी। विधायक राधेश्याम बैरवा ने कहा कि अमृत योजना के तहत शहरवासियों को यह पार्क एक महत्वपूर्ण सुविधा के रूप में मिला है। उन्होंने उम्मीद जताई कि लोग यहां तालाब के पास ट्रैक पर मॉर्निंग वॉक और जॉगिंग का आनंद ले सकेंगे, साथ ही यह स्थानीय पर्यटन के लिए भी एक अच्छी जगह साबित होगी। लोकार्पण कार्यक्रम में नगर परिषद आयुक्त भुवनेश मीणा, एईएन मानसिंह मीणा, नरसी लाल स्वामी और हरगोविंद जैन सहित कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे। जनप्रतिनिधियों ने कहा कि मनिहारा धाम पार्क का विकास शहरवासियों को बेहतर सार्वजनिक सुविधा और हरित वातावरण प्रदान करेगा। उन्होंने जोर दिया कि अमृत योजना के तहत किए जा रहे ऐसे कार्य शहर के समग्र विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *