ग्वालियर में अपहरण की सूचना, पुलिस ने कार रोकी:जांच में सामने आया गर्लफ्रेंड-बॉयफ्रेंड का आपसी विवाद; टूटा शीशा देखकर फैली थी अफवाह

ग्वालियर में एक लड़की के अपहरण की सूचना मिलने के बाद पुलिस तुरंत हरकत में आ गई। मामला तब सामने आया, जब गंगा मालनपुर से मुरैना रोड की ओर जा रही एक तेज रफ्तार कार से लड़की के चिल्लाने की आवाज सुनाई दी। कार का आगे का कांच टूटा हुआ था और पीछे की खिड़की भी क्षतिग्रस्त दिखी। यह देखकर राहगीरों को लगा कि किसी लड़की का अपहरण किया जा रहा है और उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दे दी। सूचना मिलते ही पुलिस ने वायरलेस पर सभी टीमों को अलर्ट किया और संदिग्ध कार की तलाश शुरू कर दी। कुछ ही देर में मुरैना रोड पर पुलिस ने कार को रोक लिया। कार में एक युवक और एक युवती सवार थे, जो आपस में झगड़ रहे थे। पुलिस पूछताछ में युवक ने बताया कि कार में मौजूद युवती उसकी गर्लफ्रेंड है। दोनों के बीच लव मैरिज को लेकर विवाद हो गया था। गुस्से में युवक ने ही कार का फ्रंट कांच लात मारकर तोड़ दिया था, जिससे कांच लटकने लगा। इसी वजह से राहगीरों को गलतफहमी हुई और उन्होंने अपहरण की सूचना दे दी। युवती ने भी पुलिस को बताया कि युवक उसका बॉयफ्रेंड है और यह उनका आपसी झगड़ा था। इस मामले में युवती हंसते हुए पुलिस से माफी मांगती नजर आई। पुलिस ने दोनों को समझाइश दी और भविष्य में इस तरह की स्थिति न बनाने की हिदायत देकर छोड़ दिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *