मालगाड़ी की चपेट में आने से युवती की मौत:सरगा माता के पास हादसा, पहचान के लिए फोटो सोशल मीडिया पर किए शेयर

स्वरूपगंज थाना क्षेत्र में सरगा माता के पास डीएफसीसी रेलवे लाइन पर सोमवार दोपहर को एक युवती की मालगाड़ी की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस शव की पहचान का प्रयास कर रही है। सूचना मिलने पर स्वरूपगंज थाने के हेड कॉन्स्टेबल लक्ष्मण राम अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया और शव की पहचान करने की कोशिश की। हालांकि, देर शाम तक युवती की पहचान नहीं हो सकी। शव को सरकारी अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया गया है। पुलिस ने मृतक की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जारी कर पहचान के प्रयास तेज कर दिए हैं। हेड कॉन्स्टेबल ने बताया कि परिजनों के आने के बाद इस मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि लगभग 20 वर्षीय युवती किन परिस्थितियों में रेलवे लाइन तक पहुंची थी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *