यूरिया के लिए किसानों का प्रदर्शन:कर्मचारी वितरण केंद्र का शटर लगा कर चले जाते हैं, एक बोरी के लिए लगाने पड़ रहे चक्कर

रतलाम जिले में यूरिया संकट से किसान परेशान हैं। खाद की एक बोरी के लिए किसानों को कई चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। ठंड में भी किसान रात से लाइन में लग खाद लेने आ रहे हैं। खाद वितरण की व्यवस्था से नाराज किसानों ने सोमवार दोपहर कृषि उपज मंडी में खाद वितरण केंद्र के बाहर प्रदर्शन किया। खाद वितरण व्यवस्था को लेकर आक्रोश जताया। किसानों का कहना था कि लाइन में लगने के बाद भी समय पर उन्हें खाद नहीं मिल रहा है। टोकन व्यवस्था में धांधली की जा रही है। हंगामा बढ़ता देख खाद वितरण करने वाला कर्मचारी दुकान बंद कर चला गया। जिससे किसान ओर आक्रोशित हो गए। किसानों का कहना था कि किसी के पास 5 तो किसी के पास 15 या 20 बीघा जमीन है। ऐसे में उन्हें सिर्फ 1 या 2 बोरी दी जा रही हैं। किसान कृषि अधिकारी को मौके पर बुलाने की मांग पर अड़ गए। कर्मचारी शटर लगाकर चल जाते हैं हंगामा बढ़ता देख खाद वितरण केंद्र का कर्मचारी दुकान का शटर लगाकर चला गया। किसानों के हंगामे के करीब 1 घंटे बाद मौके कृषि अधिकारी नीलम चौहान पहुंची। किसानों से बात की। किसानों ने कहा कि दूर-दूर से यहां किसान यूरिया लेने आ रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों में खाद वितरण केंद्र चालू किया जाए। किसानों ने आरोप भी लगाया कि खाद वितरण में कुछ निजी लोगों को भी फायदा पहुंचाया जा रहा है। कृषि अधिकारी ने व्यवस्था बनाने व अन्य समस्याओं का आश्वासन दिया। इसके बाद सभी माने।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *