रायसेन शहर में 2 करोड़ 80 लाख रुपए की लागत से बनने वाले नाले का भूमि पूजन सोमवार को किया गया। सांची विधायक डॉ. प्रभुराम चौधरी ने लोक निर्माण विभाग के सब-डिवीजन परिसर में यह पूजन संपन्न किया। इस नाले के निर्माण से शहर में जलभराव की समस्या से मुक्ति मिलने की उम्मीद है। यह नाला गोपालपुर तिराहे से पठारी जेल तक बनाया जाएगा। इसके अतिरिक्त, पहले से बने हुए और कई जगहों से खुले नालों को भी ढका जाएगा। उद्योग केंद्र के सामने एक पुलिया का भी निर्माण किया जाएगा, जिसे इस नए नाले से जोड़ा जाएगा। भूमि पूजन के अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष सविता सेन, जिला पंचायत अध्यक्ष यशवंत मीणा, भाजपा जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा भी उपस्थित थे। लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन यंत्री बी.के. सूत्रकर ने अतिथियों का स्वागत किया और निर्माण कार्य के विषय में जानकारी दी। सांची विधायक डॉ. प्रभुराम चौधरी ने इस अवसर पर कहा कि शहर के विकास के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि पूर्व में सड़क निर्माण के दौरान कई जगहों पर नाला निर्माण छूट गया था, जिसके लिए दोबारा राशि स्वीकृत कराई गई है। इससे बारिश के समय होने वाले जलभराव से लोगों को परेशानी नहीं होगी। उन्होंने नाले का निर्माण जल्द और गुणवत्तापूर्ण तरीके से शुरू होने का आश्वासन दिया। इस मौके पर नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि जमुना सेन, राकेश तोमर, भाजपा नेता बृजेश चतुर्वेदी, अशोक राठौर, चंद्र कृष्ण रघुवंशी, अंशुल शर्मा, वार्ड पार्षद दीपक थोराट सहित अन्य जनप्रतिनिधि और लोक निर्माण विभाग के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।


