सलूंबर में सीईओ नवीन महाजन की वर्चुअल बैठक:2026 की वोटर लिस्ट पुनरीक्षण की तैयारियों की समीक्षा, प्रक्रिया को पूरी तरह पारदर्शी बनाने के निर्देश

मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवीन महाजन की अध्यक्षता में सलूंबर निर्वाचक नामावली 2026 के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम पर वर्चुअल बैठक हुई। इसमें आगामी निर्वाचक नामावली के प्रकाशन की तैयारियों, निर्धारित समय-सीमा और संबंधित प्रक्रियाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने प्रदेशभर के संभागीय आयुक्तों और जिला निर्वाचन अधिकारियों से सीधे संवाद कर कार्य प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिए कि पुनरीक्षण प्रक्रिया को पूरी तरह पारदर्शी बनाने के लिए प्रत्येक स्तर पर सभी टेस्टीमोनियल और फोटोग्राफ सहित पूरा रिकॉर्ड सुरक्षित रखा जाए। बैठक में ड्राफ्ट रोल प्रकाशन के बाद प्राप्त होने वाले दावों और आपत्तियों के समयबद्ध, निष्पक्ष और पारदर्शी निपटारा पर विशेष जोर दिया गया। अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि प्रत्येक प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए निर्धारित समय-सीमा में उसका निराकरण सुनिश्चित करें। इसके लिए जिम्मेदारी तय करने और निरंतर निगरानी के भी निर्देश दिए गए। जिला निर्वाचन अधिकारी अवधेश मीना ने बताया कि जिले के सभी नए बूथों पर बीएलओ और सुपरवाइजर की नियुक्ति पूरी कर ली गई है। इससे मतदाता सूची का कार्य सुचारू रूप से आगे बढ़ सकेगा। इस वर्चुअल बैठक में अतिरिक्त जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. दिनेश रॉय सापेला, निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण पदाधिकारी जगदीश चंद्र बामनिया, उप निदेशक सूचना एवं प्रौद्योगिकी विभाग दीपक धाकड़ सहित निर्वाचन शाखा के अन्य अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *