रथयात्रा कार्यक्रम में आंशिक संशोधन

डूंगरपुर| सरकार के 2 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित विकास रथ के पूर्व में जारी रथ यात्रा कार्यक्रम में आंशिक संशोधन किया। अतिरिक्त कलेक्टर दिनेशचंद्र धाकड़ ने बताया कि 17 से 24 दिसम्बर तक फॉलोअप शिविर आयोजित किए जाने थे। इसमें आंशिक संशोधन किए जाने से ये शिविर 16 से 24 दिसंबर तक होंगे। सरकार के 2 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित विकास रथ यात्रा कार्यक्रम में आंशिक संशोधन किया गया है। अब यह यात्रा 16 से 24 दिसंबर तक चलेगी। 16 दिसंबर को विकास रथ ग्राम पंचायतों में विधानसभा आसपुर में ग्राम पंचायत साबला, सागवाड़ा के ग्राम पंचायत गरियता चौरासी के ग्राम पंचायत चीखली व डूंगरपुर के ग्राम पंचायत चुंडावाड़ा में होगा। रथ यात्रा का समय सुबह 10 बजे रहेगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *