फिर से होगा सर्वे:अब पहले हो अथॉरिटी का गठन, तब बढ़ेगी प्रक्रिया

आईएमआर के आईयूएमआर (इंदौर-उज्जैन मेट्रोपॉलिटन रीजन) बनने की घोषणा और नए क्षेत्रफल की मंजूरी के बाद कुल 4560 वर्ग किमी का एरिया नया जुड़ेगा। कंसलटेंट कंपनी प्रस्तावित एरिया के हिसाब से इंस्पेक्शन प्लान और सिचुएशन एनालिसिस रिपोर्ट सबमिट कर चुकी है। नई घोषणा के बाद अब पूरा सर्वे फिर से होगा। इस कवायद में अब चार महीने ज्यादा लगेंगे। मप्र मेट्रोपॉलिटन एक्ट को सरकार पहले ही कैबिनेट और विधानसभा से मंजूरी दे चुकी है। एक्ट के तहत अब इंदौर और भोपाल के लिए मेट्रोपॉलिटन अथॉरिटी का गठन होना है। एक्ट के मुताबिक अथॉरिटी में सीएम अध्यक्ष और प्रभारी मंत्री व मुख्य सचिव भी उपाध्यक्ष होंगे। इंदौर के लिए अध्यक्ष-उपाध्यक्ष दोनों ही सीएम बनेंगे। हालांकि जितनी जल्दी यह अथॉरिटी गठित हो जाए, उतनी रफ्तार इस काम को मिलेगी। अधिकारियों का कहना है कि कंसलटेंट कंपनी जो भी रिपोर्ट देगी, उसे हर स्टेप पर अथॉरिटी की मंजूरी लेना होगी। नए प्लान में 6 जिले जिसमें इंदौर, देवास, उज्जैन, धार, रतलाम, शाजापुर शामिल है। उत्तर पश्चिम दिशा में डीएमआईसी कॉरिडोर, इसलिए रतलाम शहर व खाचरौद को लिया है। यह प्रक्रिया होगी आगे अब तक चार बार बढ़ा आईएमआर का एरिया

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *