राजधानी रांची को मिल सकता है एक एसपी मुख्यालय, एक और सिटी एसपी

बढ़ती जनसंख्या और लगातार बढ़ रही आपराधिक घटनाओं को देखते हुए राजधानी रांची को दो और आईपीएस अधिकारी मिल सकता है। पुलिस मुख्यालय ने इस संबंध में गृह विभाग को प्रस्ताव भेजा था। गृह विभाग ने समीक्षा के बाद सहमति देते हुए इसे केंद्र को भेज दिया है। केंद्र से मंजूरी मिलने के बाद रांची को दो और आईपीएस मिल जाएंगे। दरअसल रांची के शहरी क्षेत्र का दायरा बढ़ाने की योजना है। इसके लिए राजधानी में दो सिटी एसपी और एक एसपी मुख्यालय का पद सृजित करने का प्रसताव है। अभी रांची में एसएसपी के अलावा एक ग्रामीण एसपी, एक सिटी एसपी और एक ट्रैफिक एसपी का पद है। कांके, रातू, नगड़ी और नामकुम अभी ग्रामीण एसपी के अधीन है। इन इलाकों को शहरी पुलिस क्षेत्र में शामिल करने की योजना है। ताकि कांके, नगड़ी और नामकुम क्षेत्र को एक अन्य सिटी एसपी के अधीन किया जा सके। वहीं एसपी मुख्यालय के जिम्मे पुलिस लाइन, वीआईपी मूवमेंट और आपात स्थिति में लॉ एंड ऑर्डर बनाए रखने की जिम्मेदारी होगी। जानिए…दिसंबर 2024 में राजधानी में हुई प्रमुख आपराधिक घटनाएं 3 दिसंबर : मांडर से मुड़मा के बीच कॉलेज जा रही छात्रा को जबरन ऑटो से खींचने का प्रयास किया। एफआईआर दर्ज पर अब तक गिरफ्तारी नहीं। 5 दिसंबर : सीयूजे की बीएड की छात्रा से यूनिवर्सिटी के हचार छात्रों ने किया दुष्कर्म का प्रयास, गिरफ्तारी नहीं। 13 दिसंबर : अपर बाजार के कन्या पाठशाला की छात्राओं से छेड़छाड़। आरोपी को किया गिरफ्तार। 15 दिसंबर : रिंग रोड पर जमीन कारोबारी मधुसूदन राय की गोली मारकर हत्या। पुलिस अभी खाली हाथ। 16 दिसंबर : कॉलेज से लौट रही छात्रा से सर्जना चौक पर छेड़छाड़। आरोपी फरार। पुलिस ने की इनाम की घोषणा पर अब तक सुराग नहीं। 17 दिसंबर : हरमू रोड स्थि​त मध्य विद्यालय पहाड़ीटोला में 12 साल की बच्ची से छेड़छाड़। सुखदेव नगर पुलिस पहुंची पर मनचले पकड़े नहीं गए।19 दिसंबर : सुखदेव नगर इलाके की छात्रा से जस्सी नामक युवक ने की छेड़छाड़। एफआईआर दर्ज पर आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर। 21 दिसंबर : सदर थाना क्षेत्र की छात्रा से छेड़छाड़। एफआईआर दर्ज, लेकिन कोई गिरफ्तारी नहीं। 26 दिसंबर : काठीटांड़ में एसबीआई के पास अपराधियों ने रिलायंस पेट्रोल पंप कर्मी से 13.66 लाख लूटे। लुटेरों का अब तक सुराग नहीं। 30 दिसंबर : पंडरा में आईटीसी कंपनी के फ्रेंचाइजी मैनेजर सुमित गुप्ता से 13 लाख की लूट। तीन महिला सहित आठ गिरफ्तार। पिछले साल रांची के थानों में दर्ज केस लालपुर 320 चुटिया 291 लोअर बाजार 346 कोतवाली 356 हिंदपीढ़ी 132 डेली मार्केट 39 सुखदेवनगर 636 गोंदा 184 बरियातू 401 सदर 574 खेलगांव 91 धुर्वा 348 जगन्नाथपुर 495 अरगोड़ा 328 डोरंडा 320 एयरपोर्ट 55 विधान सभा 74 1988 के बाद नहीं बढ़ा है पद, आबादी 20 लाख पार प्रस्ताव में कहा है कि रांची में 1988 के बाद पद नहीं बढ़ा है। जबकि शहरी क्षेत्र का विस्तार हुआ है। जनसंख्या भी 20 लाख के पार हो गई है। जिले में हर माह औसतन 1000 एफआईआर दर्ज हो रही है। इतनी बड़ी संख्या में मुकदमों की मॉनिटरिंग में परेशानी हो रही है। इसलिए यहां सिटी एसपी और एसपी मुख्यालय का पद बढ़ाना जरूरी हो गया है। डीएसपी के दो पद बढ़ाने का मामला अभी भी लंबित इससे पहले रांची जिले में चार ट्रैफिक ​थाना खोलने और दो अतिरिक्त डीएसपी की जरूरत पर जोर दिया गया था। पुलिस मुख्यालय ने इससे संबंधित प्रस्ताव भी गृह विभाग को भेजा था। चार ट्रैफिक थाना बनाने के प्रस्ताव पर तो हाल ही में मंजूरी मिल गई। लेकिन दो अतिरिक्त डीएसपी का मामला अभी भी लंबित पड़ा है। जबकि मुख्यालय का कहना है कि यह पद बहुत जरूरी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *