धर्म की शरण में आने से व्यक्ति भय मुक्त रहता है

भास्कर न्यूज | लुधियाना श्री एसएस जैन सभा नूरवाला रोड़ श्री संघ में विराजमान् महासाध्वी सुशील कुमारी महाराज के सान्निध्य में प्रार्थना सभा का आयोजन जैन स्थानक में किया गया। इस दौरान श्रद्धालु भक्तजनों ने 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर की वंदना की। साध्वी सुशील कुमारी महाराज ने फरमाया कि सुखी होने के लिए सुख के साधनों को बटोरना जरूरी नहीं होता। क्योंकि सुख के साधन धन से खरीद तो सकते है, लेकिन सुख प्राप्त होगा इसकी कोई गारंटी नही होती। उन्होंने कहा कि धर्म की शरण मे जाने वाला व्यक्ति ही भय से मुक्त बनता है और सच्चे सुख को प्राप्त करता है। इस अवसर पर साध्वी सुनीता महाराज ने कहा कि मनुष्य मन चंचल है। मन की शक्तियों को कुमार्ग पर जाने से रोकना चाहिए। सभी शक्तियों को आत्म केंद्रित करके शंकाओं के गहन जालों से बचना चाहिए। संत वचनों पर श्रद्धा करने वाला, धर्म पथ पर चलने वाला निसंदेह अपनी मंजिल पर पहुंच जाएगा। इस अवसर पर जैन सभा उपप्रधान अरुण जैन, सुभाष जैन, राकेश जैन, श्रेयांस जैन, जिनेन्द्र जैन, रजत जैन, अमन जैन आदि गुरु भक्त प्रार्थना सभा मे शामिल हुए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *