नई शुरुआत…:मार्च में हाई-एंड साइकिल यूनिट्स स्थापित होंगी, चीन के साइकिल उद्योग को मात देने की है तैयारी

शहर की साइकिल इंडस्ट्री नए साल में एक महत्वपूर्ण बदलाव देखने को मिलेगा। शहर के उद्योगपति और साइकिल निर्माता इस बार नई तकनीकी उपकरणों को स्थापित कर रहे हैं, जिनकी वजह से साइकिल इंडस्ट्री में तेज़ी से विकास होगा। इस बदलाव के कारण उच्च गुणवत्ता वाली साइकिलों का उत्पादन बढ़ेगा, जो भारतीय बाजार के अलावा यूरोपीय बाजार में भी अपनी पहचान बनाएंगी। लुधियाना की साइकिल इंडस्ट्री चीन को चुनौती देने के लिए पूरी तरह तैयार है। इस साल मार्च और अप्रैल में इन नई यूनिट्स की शुरुआत होगी और इसके साथ ही साइकिल उद्योग में बूम आने की पूरी संभावना है। साइकिल पार्ट्स एसोसिएशन के प्रधान हरसिमरन सिंह लक्की ने अपने एसोसिएशन के सदस्यों के साथ एक बैठक में ये जानकारी दी कि अब उच्च गुणवत्ता वाली जापानी मशीनों का इस्तेमाल किया जाएगा। फोकल पॉइंट में लग रहा है हाई एंड साइकिल का प्लांट, जापानी मशीनें आ रहीं चीन की साइकिलों के मुकाबले भारतीय उत्पादों की गुणवत्ता में सुधार की कोशिशें लंबे समय से जारी हैं। लक्की ने उदाहरण देते हुए बताया कि पहले रिफ्लेक्टर के मामले में लुधियाना के चार उद्योगों ने चीन से बेहतर और सस्ते रिफ्लेक्टर तैयार किए थे, जिससे चीन को मात मिली थी। अब, लुधियाना के उद्योगपति उच्च गुणवत्ता वाली हाई एंड साइकिलों के निर्माण पर जोर दे रहे हैं, जो पहले केवल चीन में बनती थीं। इसका उद्देश्य यूरोप के साइकिल बाजार में चीन की प्रभुत्व को चुनौती देना है। लक्की ने बताया की जापानी मशीनें आ रही है और हाई एंड साइकिल का प्लांट फोकल पॉइंट में लग रहा है। चीन के मुकाबले भारतीय साइकिल उद्योग को पिछड़े हुए माना जा रहा था, लेकिन अब सभी उद्योगों ने एकजुट होकर लुधियाना में नई यूनिट्स स्थापित करने की योजना बनाई है। इन नई यूनिट्स के साथ, भारतीय साइकिल उद्योग को एक नई दिशा मिलेगी और उम्मीद है कि बाजार में इसकी हिस्सेदारी बढ़ेगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *