कोटा में आज पांच घंटे तक बिजली कटौती:मेंटेनेंस काम के चलते नहीं होगी सप्लाई, लैंडमार्क सिटी, कुन्हाड़ी, विज्ञान नगर, महावीर नगर में होगी कटौती

कोटा शहर में बिजली की लाइनों के मेंटेनेंस कार्य के चलते आज कई इलाकों में निर्धारित समय तक बिजली कटौती रहेगी। निजी बिजली कंपनी की ओर से यह शटडाउन लिया गया है ताकि लाइनों और ट्रांसफॉर्मरों का रखरखाव किया जा सके। इस दौरान तकनीकी टीमों द्वारा वायरिंग, पोल और फीडर की जांच का कार्य किया जा रहा है। कंपनी ने नागरिकों से अपील की है कि वे आवश्यक कार्य पहले ही निपटा लें और सहयोग बनाए रखें। मेंटेनेंस पूरा होते ही प्रभावित क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति सामान्य कर दी जाएगी। इन इलाकों में की जाएगी बिजली कटौती दोपहर 2 बजे से शाम 6 बजे तक: रिद्धि सिद्धि नगर ए और बी ब्लॉक की 4 घंटे बिजली कटौती की जाएगी। सुबह 10:30 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक: लैंडमार्क सिटी ब्लॉक डी, ई और एफ, कमला उद्यान का कुछ हिस्सा इलाकों की 4 घंटे बिजली कटौती की जाएगी। सुबह 10 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक: रिद्धि सिद्धि नगर, लक्ष्मण विहार, कुन्हाडी हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, चंचल विहार, कृष्णा विहार, रिद्धि सिद्धि नगर ए-ब्लॉक, रिद्धि सिधी नगर बी-ब्लॉक इलाकों की 5 घंटे बिजली कटौती की जाएगी। सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक: विज्ञान नगर सेक्टर 2, 3 और 4 इलाकों की चार घंटे बिजली कटौती की जाएगी। सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक: कैलाशपुरी, गणेशपुरा रोड, हनुमान गढ़ी, बालापुरा, अंबेडकर क्लोनी, यूआईटी योजना, आकाशवाणी कॉलोनी, न्यू आकाशवाणी, सरोल विहार, दादाबाड़ी 1 सेक्टर, श्रीनाथपुरम-सेक्टर बी, महावीर नगर विस्तार योजना, हाड़ौती स्कूल, तिलक स्कूल, शर्मा कंप्यूटर इलाकों की चार घंटे बिजली कटौती की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *