आम आदमी पार्टी में आए बैंस गुट के 2 पार्षद, मेयर बनाने के करीब आप

आत्म नगर हलके से बैंस ग्रुप के खास पार्षदों ने बड़ा उलटफेर करते हुए कांग्रेस और बैंस ग्रुप का साथ छोड़कर आम आदमी पार्टी (आप) जॉइन कर ली। वार्ड नंबर 42 से जगमीत सिंह नोनी और वार्ड 45 से परमजीत कौर, जो बैंस ग्रुप के करीबी माने जाते थे, अब आम आदमी पार्टी के सदस्य बन गए हैं। इस घटना से सिमरजीत सिंह बैंस को तगड़ा झटका लगा है, क्योंकि इससे आप को मेयर बनाने के लिए जरूरी समर्थन मिल सकता है। इस घटना के बाद से लुधियाना नगर निगम में मेयर बनाने के लिए आप बहुमत के करीब पहुंचती दिख रही है। आप पार्षदों की संख्या बढ़कर 45 हो गई है। चुनाव में आप ने 41 सीटें जीती थीं जबकि कांग्रेस को 30 और भाजपा को 19 सीटें मिली थीं। शिअद और निर्दलीयों को दो-दो सीटें मिली थीं। आप ने तीन पार्षदों को आप में शामिल कराया था जिसमें से शिअद पार्षद चतरवीर सिंह ने आप को छोड़कर शिअद में वापसी कर ली थी। अब आप के पास 45 पार्षद हैं और मेयर बनाने के लिए 48 पार्षद चाहिए। वहीं, विधायक कुलवंत सिंह सिद्धू ने बताया कि 14 जनवरी को मेयर पद की घोषणा की जाएगी। उन्होंने दो और पार्षदों के पार्टी में शामिल होने की संभावना जताई है, जो जल्द ही सामने आएंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *