रुपये जमा करने आई महिला के बैग से निकाले 75 हजार

एक महिला को बैंक में एफडी के पैसे जमा करने के दौरान दो महिलाओं ने हजारों रुपये लूट लिए। घटना मंगलवार दोपहर 12:30 बजे एक निजी बैंक में घटी। पीड़ित महिला रेखा रानी (38) निवासी बाल सिंह नगर, गली-1 ने बताया कि वह कपड़ों के एक शोरूम में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करती हैं। मंगलवार को वह एफडी खुलवाने के लिए बैंक आई थीं। तभी एक बैंक कर्मचारी से फार्म भरवाने के बाद बातचीत कर रही थीं। इस बीच उन्होंने बैंक कर्मचारी से कहा कि उनके पास 75 हजार रुपये नकद हैं, जबकि बासे उनके खाते में हैं। महिला के मुताबिक, उसी दौरान पास में बैठी दो महिलाएं उनकी बातें सुन रही थीं। जैसे ही वह फार्म भरने में व्यस्त हुईं, दोनों महिलाएं उनके पास आकर खड़ी हो गईं। इनमें से एक महिला ने अचानक उनके बैग से 75 हजार रुपये निकाल लिए और दोनों चुपके से बैंक से भाग गईं। महिला ने जब बैग चेक किया, तो रुपये गायब थे। फिर महिला ने शोर मचाया और तुरंत पुलिस को सूचना दी। दो साल इकट्‌ठा किए थे पैसे थाना दरेसी की पुलिस मौके पर पहुंची और बैंक के सीसीटीवी फुटेज की जांच की, जिसमें दोनों महिलाओं की तस्वीरें साफ तौर पर दिखी। इसके बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कर ली। पीड़ित महिला रेखा ने बताया कि उन्होंने दो सालों तक रुपये जमा किए थे, लेकिन जब बैंक में एफडी के लिए पैसे जमा करने आई, तो सारी मेहनत पल भर में लूट ली गई। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर थाना दरेसी की पुलिस ने जांच तेज कर दी है और आरोपी महिलाओं की तलाश जारी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *