डीसी को बोहड़ी गऊशाला में लोगों संग लूट की शिकायत दी

अमृतसर | वरुण सरीन निवासी 30 सदर बाजार ने डीसी साक्षी साहनी से मुलाकात कर लोहगढ़ गेट स्थित बाबा बोहड़ी गऊशाला में सेवा के नाम पर लोगों के साथ की जा रही लूट की शिकायत की । उन्होंने कहा कि धार्मिक भावनाएं भी आहत की जा रही। 29 दिसंबर 2024 को गऊशाला में गया था। देखा कि बछड़े का इलाज न होने के कारण मौत हो गई थी। बछड़े को जमीन में दफन करने की बजाय उसे चामड़िये (चमड़ी उतारने वाले) को दे दिया गया। चमड़ी उतारने वाले से बात की तो कहा कि अकसर यहां आता है। जब भी गऊ या गऊ के बछड़े की मौत हो जाती है, तो उन्हें यहां से ले जाता है। इससे उनकी धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं। जांच करवाई जाए कि कहीं गऊओं की चमड़ी बेचने का कारोबार तो नहीं किया जा रहा। गऊशाला में 200 से 250 के करीब गाय रखने की जगह है, लेकिन 500 से 600 रखे गए हैं। गऊशाला में 300 रुपए प्रति क्विंटल चारा लेकर लोगों को 600 रुपए प्रति क्विंटल बेचा जा रहा है। मामले की जांच कराकर कार्रवाई की जाए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *