मंदसौर की कोतवाली पुलिस ने प्रतिबंधित चाइनीज मांझे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके पास से भारी मात्रा में जानलेवा चाइनीज डोर बरामद की है। यह कार्रवाई जिला दंडाधिकारी के प्रतिबंधात्मक आदेशों के तहत की गई है। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि बाफना जिनिंग रोड निवासी संतोष कुशवाह अवैध रूप से चाइनीज मांझा बेच रहा है। पुलिस ने दबिश देकर आरोपी संतोष (पिता किशनलाल कुशवाह) को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से 23 गट्टे (रील) चाइनीज मांझा जब्त किया गया है, जिसकी बाजार कीमत करीब 10,200 रुपए है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बीएनएस (BNS) की धारा 223(a) के तहत मामला दर्ज किया है। TI बोले- पक्षियों और इंसानों के लिए खतरा कोतवाली थाना प्रभारी पुष्पेंद्र सिंह राठौर ने बताया, “चाइनीज मांझे की खरीद-फरोख्त पर पूरी तरह प्रतिबंध है। यह मांझा बेहद खतरनाक है, जिससे दोपहिया वाहन चालकों और पक्षियों को गंभीर चोटें लगने और जान जाने का खतरा रहता है।” उन्होंने चेतावनी दी है कि शहर में जो भी चाइनीज मांझा बेचते या रखते पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।


