राज्य सरकार के सफल दो वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में जिला प्रशासन एवं सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के संयुक्त तत्वावधान में भीलवाड़ा नगर निगम टाउनहॉल में आज से तीन दिवसीय जिला स्तरीय प्रदर्शनी की शुरुआत हुई। इसका उद्घाटन विधायक अशोक कोठारी, जिला कलेक्टर जसमीत सिंह संधू, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रशांत मेवाड़ा, नगर निगम महापौर राकेश पाठक ने किया। बोले- सरकार की योजनाओं से आमजन जीवन में बदलाव आया प्रदर्शनी का अवलोकन करने के पश्चात अतिथियों ने कहा कि राज्य सरकार की योजनाओं ने आमजन के जीवन स्तर में सकारात्मक परिवर्तन लाने का कार्य किया है।जिला स्तरीय प्रदर्शनी का उद्देश्य राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, विकास कार्यों और विभिन्न क्षेत्रों में प्राप्त उपलब्धियों को आमजन के समक्ष प्रभावी व सुलभ रूप में प्रस्तुत करना है। विकास पुस्तिका का विमोचन इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों तथा अधिकारियों ने जिले की विकास यात्रा, नवाचारों तथा उपलब्धियों को समाहित करती जिला विकास पुस्तिका का भी विमोचन किया किया। पुस्तिका में शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, सड़क, शहरी एवं ग्रामीण विकास, महिला सशक्तिकरण, सामाजिक सुरक्षा एवं रोजगार सृजन जैसे प्रमुख क्षेत्रों में किए गए कार्यों का संक्षिप्त एवं तथ्यात्मक विवरण प्रस्तुत किया गया। दो साल की उपलब्धियों की पुस्तक, पॉकेट बुकलेट का वितरण इस दौरान आमजन, विद्यार्थियों तथा अन्य जनप्रतिनिधियों ने जिला स्तरीय प्रदर्शनी के माध्यम से विभिन्न जानकारियां प्राप्त की। इस दौरान सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के फोल्डर, दो वर्ष की उपलब्धियों पर आधारित पुस्तक तथा पॉकेट बुकलेट का सभी को वितरण किया गया। इनकी रही मौजूदगी इस दौरान सीईओ जिला परिषद चन्द्रभान सिंह भाटी, जनसंपर्क अधिकारी रविन्द्र कुमार वैष्णव, एपीआरओ ईशांत काबरा सहित सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के अधिकारी-कर्मचारी,विभिन्न विभागों के प्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे।


