उत्तरप्रदेश की राज्यपाल ने श्रीनाथजी के दर्शन किए:राजभोग झांकी में शामिल हुईं, पुलिस जवानों ने दिया गार्ड ऑफ ऑनर

गुजरात की पूर्व मुख्यमंत्री एवं वर्तमान में उत्तरप्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने मंगलवार को नाथद्वारा स्थित विश्वप्रसिद्ध श्रीनाथजी मंदिर पहुंचकर प्रभु श्रीनाथजी के दर्शन किए। राज्यपाल ने विधिवत रूप से राजभोग झांकी के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। उदयपुर से नाथद्वारा पहुंचीं राज्यपाल राज्यपाल आनंदीबेन पटेल मंगलवार सुबह करीब 11 बजे उदयपुर से नाथद्वारा पहुंचीं। दर्शन से पूर्व वे स्थानीय न्यू कॉटेज पहुंचीं, जहां जिला प्रशासन की ओर से उनका स्वागत किया गया। एसपी ममता गुप्ता, जिला कलेक्टर अरुण कुमार हसीजा, डीएसपी शिप्रा राजावत एवं एसडीएम रक्षा पारिख ने उनकी अगवानी की। इसके बाद पुलिस जवानों द्वारा राज्यपाल को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। कुछ समय विश्राम के पश्चात वे श्रीनाथजी मंदिर के लिए रवाना हुईं। श्री महाप्रभुजी की बैठक में हुआ सम्मान श्रीनाथजी के दर्शन के बाद राज्यपाल पटेल श्री महाप्रभुजी की बैठक पहुंचीं। यहां मंदिर की परंपरा के अनुसार श्रीकृष्ण भंडार के अधिकारी सुधाकर उपाध्याय ने राज्यपाल को उपरना ओढ़ाकर, रजाई भेंट कर एवं श्रीनाथजी का प्रसाद प्रदान कर स्वागत किया। इस अवसर पर सहायक अधिकारी अनिल सनाढ्य, मंदिर सचिव लीलाधर पुरोहित, मंदिर मंडल मुख्य निष्पादन अधिकारी जितेंद्र कुमार पांडेय एवं राजसमंद विधायक दीप्ति माहेश्वरी भी मौजूद रहीं। सुरक्षा और व्यवस्थाओं को लेकर रहा अलर्ट मोड राज्यपाल के नाथद्वारा दौरे को लेकर प्रोटोकॉल के अनुसार सुबह से ही सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई थीं। सुरक्षा, यातायात एवं मंदिर व्यवस्था को लेकर संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अलर्ट मोड पर रखा गया था। दर्शन के दौरान मंदिर परिसर में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात रहा, जिससे व्यवस्थाएं सुचारु बनी रहीं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *