बांसवाड़ा| राजस्थान शिक्षक संघ 12 जनवरी को स्वामी विवेकानंद जयंती से 23 जनवरी सुभाष चंद्र बोस जयंती तक राष्ट्रीय कर्तव्य बोध पखवाड़ा मनाएगा। जिलाध्यक्ष दिनेश मईडा और जिला मंत्री जयदीप पाटीदार ने बताया कि इसके लिए जिला और प्रत्येक उपशाखा स्तर पर स्कूलों में यह आयोजन संगठन की इकाइयों की ओर से किए जाएंगे। मईड़ा ने बताया कि स्वामी विवेकानंद के जन्म की पूर्व संध्या 11 जनवरी को शाम साढ़े 6 बजे मोहन कॉलोनी चौहरा पर स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा के सम्मुख रंगोली निर्माण, दीप प्रज्ज्वलन करेंगे। कार्यक्रम में रंगोली प्रतियोगिता, मरीजों की फल वितरण, महापुरुषों के संबंध में प्रश्नोत्तरी, शिक्षक कर्तव्यों पर व्याख्यानमाला और परीक्षोपयोगी मॉडल प्रश्न बैंक निर्माण के कार्य किया जाएंगे। अगले दिन सभी 13 उपशाखाओं में एकसाथ कर्तव्य बोध पखवाड़े का उद्घाटन किया जाएगा। संभाग संगठन मंत्री दिलीप पाठक, संभाग संयुक्त मंत्री रमेशचन्द्र व्यास, जिला संगठन मंत्री रमेश चंद्र पाटीदार, सभाध्यक्ष दिग्पालसिंह राठौड़, दिलीप पंवार और जनक भट्ट ने भी संबोधित किया। संगठन के पदाधिकारी हरीशचंद्र सिसोदिया, भगवती लाल खाट, प्रवीण माली, गोकुल नायक, दिलीप तेली, पृथ्वीसिंह, जयेश उपाध्याय, प्रताप सिंह गरासिया, सुरेशचंद्र मीणा, शंकरलाल भगोरा, अशोक मईड़ा, बहादुर सिंह पारगी, कलसिंह मछार, सरदार सिंह कटारा, कमलसिंह सोलंकी, सुधीर पाटीदार, रणछोड़ पाटीदार, अनिल भट्ट, दिलीप पंवार, बंसीलाल डिंडोर, आनन्द प्रकाश, भरत मधवीया, अरुण जोशी और आशीष उपाध्याय ने सभी शिक्षकों से आयोजन में सम्मिलित होने की अपील की।


