सवाई माधोपुर में शुक्रवार को सुबह मौसम साफ रहा। यहां इस दौरान धुंध और कोहरा नहीं होने से आसमान साफ दिखाई दिया। जिससे लोगों को धुंध और कोहरे से निजात मिली। धूप निकलने से सर्दी का असर भी कम हुआ है।
इससे पहले गुरूवार को यहां पूरे दिन अच्छी धूप भी खिली। यहां ठंडी हवाओं के चलते पिछले 24 घंटे में न्यूनतम तापमान में 1 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को सवाई माधोपुर में बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया है। सवाई माधोपुर में सप्ताह भर का मौसम का मिजाज
सवाई माधोपुर में गुरुवार को अधिकतम तापमान 22 डिग्री और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं बुधवार को अधिकतम तापमान 20 डिग्री और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इससे पहले मंगलवार को अधिकतम तापमान 20 डिग्री और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
सोमवार को यहां अधिकतम तापमान 19 डिग्री और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यहां रविवार को अधिकतम तापमान 25 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया शनिवार को अधिकतम तापमान 26 डिग्री और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बारिश और ओलावृष्टि की संभावना
मौसम विभाग के अनुसार एक-दो दिन में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है। जिससे सवाई माधोपुर जिले में बारिश और ओलावृष्टि होने की संभावना है। जिसके बाद फिर से तेज सर्दी का दौर शुरू होगा।


