प्रदेश के डीजीपी ने गुरुवार देर रात को राज्य में 179 सीआई के तबादले किए। इसके तहत उदयपुर रेंज में 24 नए सीआई आए हैं जबकि 21 सीआई को यहां से दूसरी रेंज में भेजा गया है। उदयपुर रेंज से सर्वाधिक तबादले जोधपुर रेंज में किए गए हैं। बाकी को कोटा लगाया गया है। सर्वाधिक 12 सीआई जोधपुर से उदयपुर लगाए
सीआई भवानी सिंह चौहान, भंवरलाल मीणा, अशोक चौधरी, भंवरलाल कुमावत का तबादला जयपुर रेंज से उदयपुर में रेंज में किया है। हुकुम सिंह, राजेन्द्र सिंह चारण, दयालाल चौहान, शिवलाल मीणा, मुकेश मेघवाल, जसवंत सिंह राजपुरोहित, सरोज बैरवा, चंपाराम मेघवाल, हरीश राठौड़, सवाई सिंह राठौड़, हंसाराम, निरंजन प्रताप सिंह का तबादला जोधपुर रेंज से उदयपुर रेंज में किया है। वहीं, लक्ष्मीचंद वर्मा, चंद्रज्योति शर्मा, छुट्टन लाल मीणा, राजेश खटाना को कोटा रेंज से उदयपुर रेंज और अशोक कुमार को अजमेर से, कविता पूनिया को बीकानेर से, रूप सिंह व मनीष वैष्णव को एसीबी से उदयपुर रेंज में लगाया है। उदयपुर के 12 सीआई को जोधपुर, 5 को कोटा लगाया
दर्शन सिंह राठौड़, घनश्याम सिंह देवड़ा, श्यामराज दान, लीलाधर मालवीय, दलपत सिंह, चैल सिंह, राजेश पंचाल, हनवंत सिंह सोढ़ा, सवाई सिंह, हनुवंत सिंह, भवानी सिंह राजावत, हनवंत सिंह राजपुरोहित, रमेश कविया, गजेन्द्र सिंह राठौड़, सुनील कुमार सिसोदिया, योगेश चौहान, गोविंद सिंह, फूलचंद टेलर, हरेन्द्र सिंह सोढ़ा, अनिल देवल और गोवर्धन सिंह भाटी का तबादला उदयपुर रेंज से जोधपुर, कोटा और सीआईडी में किया गया है।


